Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

दुमका में इंडियन बैंक में दिनदहाड़े 20 लाख रुपये की लूट

इंडियन बैंक का यह ब्रांच झारखंड – बिहार सीमा पर सरैयाहाट प्रखंड क्षेत्र में स्थित है, जहां से दुमका, देवघर, गोड्डा के अलावा बिहार का बांका जिला भी लगभग समान दूरी पर है।

08 Aug 2024

दुमका में इंडियन बैंक में दिनदहाड़े 20 लाख रुपये की लूट

दुमका। जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में स्थित इंडियन बैंक की शाखा में गुरुवार काे दिनदहाड़े लूटपाट हुई है। पांच हथियारबंद बदमाशों ने बैंक कर्मियों को कब्जे में लेकर घटना को अंजाम दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक लूट की रकम लगभग 20 लाख रुपये है। इंडियन बैंक का यह ब्रांच झारखंड – बिहार सीमा पर सरैयाहाट प्रखंड क्षेत्र में स्थित है, जहां से दुमका, देवघर, गोड्डा के अलावा बिहार का बांका जिला भी लगभग समान दूरी पर है।

बताया जाता है कि दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र स्थित इंडियन बैंक ब्रांच में पांच हथियार से लैस बदमाश गुरुवार दोपहर आ धमके। सभी बदमाश बाइक से बैंक आए थे। बैंक के अंदर घुसने के बाद उन्होंने सभी कर्मियों को हथियार के बल पर अपने कब्जे में कर लिया। उसके बाद बैंक में रखे गये रुपये को लूटकर फरार हो गये। वारदात के दौरान बैंक के सभी कर्मचारी डरे सहमे से थे। हथियार देखकर कोई भी उनका विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जरमुंडी के एसडीपीओ और हंसडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इसके बाद बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जरमुंडी के एसडीपीओ संतोष कुमार ने बैंक लूटपाट की घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पांच बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि लूट की रकम कितनी है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। पुलिस बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दुमका में इंडियन बैंक में दिनदहाड़े 20 लाख रुपये की लूट
इंडियन बैंक का यह ब्रांच झारखंड – बिहार सीमा पर सरैयाहाट प्रखंड क्षेत्र में स्थित है, जहां से दुमका, देवघर, गोड्डा के अलावा बिहार का बांका जिला भी लगभग समान दूर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News